फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, एक गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर सतेती चौराहे के निकट नारायण फिलिंग स्टेशन के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दो घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव गुधनी निवासी नत्थूलाल और रोहनलाल अपनी बाइक से बदायूं जा रहे थे। सतेती चौराहे के निकट नारायण फिलिंग स्टेशन से एक बाइक सवार गंगाधर निवासी अंबियापुर मुख्य मार्ग की ओर आ रहा था। हाईवे पर पहुंचते ही दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में नत्थूलाल, रोहनलाल और गंगाधर घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी बिल्सी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया।
रोहनलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर किया गया है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें