फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत तीन को जेल

विज्ञापन
अलापुर में पुलिस की हिरासत में चेयरमैन पति फहीमुद्दीन व अन्य आरोपी। स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
अलापुर। नगर पंचायत (नपं) अलापुर में विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने सभासदों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रविवार को नपं अध्यक्ष के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभासद की तहरीर पर नपं अध्यक्ष के पति समेत छह लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसडीएम कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली, तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी ने हाल ही में अलापुर बिलहरी रोड से छह नंबर सरकारी नलकूप तक सड़क का टेंडर जारी किया था। 180 मीटर सड़क का निर्माण 35 लाख रुपये में किया जाना था। वहीं सभासदों का कहना था कि इस सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका है। इसके अलावा अन्य कार्यों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाकर सभासद हाईकोर्ट पहुंच गए थे।
हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को दातागंज के एसडीएम न्यायिक विजय मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अभिषेक कुमार ओर बेसिक शिक्षा के वित्त लेखाधिकारी जैमित कांत जांच करने पहुंचे थे। वह सड़क की जांच कर रहे थे। तभी नपं अध्यक्ष के पति फहीमुद्दीन अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मारपीट में सभासद फरीद घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने नपं अध्यक्ष के पति फहीमुद्दीन, अजीत, नदीम, समीर, हसीन, वासिफ लाल को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस ने नपं अध्यक्ष के पति फहीमुद्दीन, जावेद और दानिश को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। हालांकि एसडीएम कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली, तीनों को जेल भेज दिया गया। एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि तीनों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया था। एसडीएम कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें