पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने दी जान
सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी अरविंद 32 वर्षीय ने पत्नी से कहासुनी के बाद बुधवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
महिला ने की आत्महत्या
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बोदरी में घर में बच्चों के साथ रह रही महिला जूली ने बृहस्पतिवार को घर पर ही फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला के पति शिवराज दिल्ली रहकर मजदूरी करते है। महिला तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थी।