दुर्घटना में धायल बाइक चालक जफरुद्दीन। संवाद
- फोटो : मोनिका कुमारी
रेहड़िया। बाइक सवारों को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दादा-पोता समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें चार वर्षीय पोता को हल्की चोटें आने पर घर भेज दिया गया। बाकी दोनों बाइक सवारों का इलाज बिसौली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद कार समेत चालक भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
चौकी क्षेत्र के गांव ग्राम सिंगथरा निवासी शमशेर 60 वर्ष अपने चार वर्षीय पोते अयान के साथ भांजे जफरुद्दीन 30 वर्ष, निवासी खजूरिया के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। शमशेर का सैदपुर में पेट्रोल पंप के पास मकान बन रहा है। यहीं से यह लोग चले थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रेहड़िया चौकी क्षेत्र की मजार के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गिरकर चोटिल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
दुर्घटना होते ही चालक कार लेकर मौके से भाग गया। कुछ लोगों ने कार का पीछे से फोटो खींच लिया, जो पुलिस को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए परिजन उन्हें बिसौली के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उनका उपचार चल रहा है। वहां से चार साल के अयान को हल्की चोटें होने के कारण उसे घर भेज दिया गया है। परिजनों ने घटना की सूचना रेहड़िया चौकी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दुर्घटना में धायल बाइक चालक जफरुद्दीन। संवाद- फोटो : मोनिका कुमारी