फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
उझानी में हाईवे किनारे खंदी में गिरी कार देखते पुलिस कर्मी। स्रोत: जागरूक ग्रामीण
विज्ञापन
उझानी। कासगंज जिले से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। बेकाबू कार सड़क किनारे खंदी में गिर गई। हादसे में घायल दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कार चालक के भी चोट आई है। इसके अलावा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी पिता-पुत्री भी हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार अपराह्न दो बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर बितरोई मोड़ के पास हुआ। बिसौली क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी सुरजीत उर्फ राजू (34) पुत्र अजय और उनकी पत्नी कविता (32) सुबह में दवा लेने के लिए कासगंज जिले में सोरों गए थे। लौटते में उन्हें पीछे से तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इसके बाद कार पर चालक काबू नहीं कर पाया। कार सड़क किनारे खंदी में गिर गई। बाइक में टक्कर लगते ही सुरजीत और उनकी पत्नी घायल हो गईं। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल दंपती को पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। राहगीरों की मदद से कार को खंदी से बाहर निकलवाया गया। कार कछला के व्यक्ति की बताई गई है। चालक के भी चोट आई है। चालक का प्राथमिक उपचार निजी क्लीनिक पर कराया गया। गंभीर रूप से घायल दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुरजीत या उनके किसी परिजन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दूसरे दिन भी तहरीर नहीं दी गई है। इसके अलावा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी श्रीकृष्ण अपनी सात वर्षीय बेटी आरती के साथ बाइक से एपीएम कॉलेज के पास पहुंचे, उसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता- पुत्री का प्राथमिक उपचार कराके पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें