फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो दिन मेंं अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगाें की मौत हाे गई। दिवाली पर हुई मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पहला हादसा अलापुर थाना क्षेत्र में हुआ, यहां सड़क हादसे हादसे में एक युवक की मौके पर तो दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं थाना क्षेत्र के ही जगत के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिव सिंह (28) पुत्र पूरन सिंह निवासी साना थाना मूसाझाग की मौत हो गई। इस तरह से चार लोगों की मौत सामने आई है।
अलापुर। सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह पांच बजे थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू के रहने वाले मशरूर (25) पुत्र अब्दुल कफील अपने साथी आजाद (26) पुत्र अब्दुल कादिर ई-रिक्शा से सखानूं से अलापुर की ओर जा रहे थे। दोनों युवक अलापुर बाजार में खरीदारी करने के लिए निकले थे। जब वह गांव संजरपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में मशरूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आजाद (34) पुत्र अब्दुल कादिर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव जगत में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक था। वह अपने बहनोई के घर रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार रात को गांव जगत में सुनील कुमार गुप्ता की आढ़त के पास अज्ञात वाहन ने शिव सिंह (28) पुत्र पूरन सिंह निवासी नौसाना थाना मूसाझाग को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने घर को पैदल जा रहे थे कि हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें