उझानी। पांच माह पहले रुदायन निवासी युवती की सरेराह मारपीट, कपड़े फाड़ देने और जान से मारने की कोशिश के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी बहजोई (संभल) कस्बे के मुरावटोला निवासी विराज पुत्र ब्रजवासी, उसकी मां अंगूरी व एक अज्ञात युवक है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच जुलाई को गंगा स्नान कर घर लौटते समय स्कूटी सवार युवती को आरोपियों ने कुलुआठेर के पास घेर लिया था। तीनों ने उनकी पिटाई की। आरोप है कि कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई। इसकी शिकायत उसी समय कोतवाली पुलिस से भी की गई, लेकिन पुलिस ने कांवड़ ड्यूटी का हवाला देकर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवती को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट में गुहार से पहले युवती ने पुलिस अफसरों के सामने भी कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। संवाद