फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंदिर में घुसकर मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, तीन पकड़े गए

विज्ञापन
मंदिर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : पुलिस - फोटो : मंदिर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला नंबर 8 साहबगंज स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर में शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ की। हनुमान जी की वेदी पर लगी कांच की सुरक्षा शीट तोड़कर मूर्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक मंदिर में घुस गए और हनुमान जी की वेदी पर लगा कांच तोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना देख स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को मौके पर पकड़ लिया और उन्हें मंदिर के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना की खबर फैलते ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की और मंदिर का ताला खुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर में हुए नुकसान का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें