फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के हमले में एक परिवार के तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के वनबेहटा, बिचौला, अकौली, रिसौली, हरगनपुर, बघौल, सिरासौल, सिद्धपुर चित्रसेन एवं वैन आदि गांवों के आसपास सैकड़ों की संख्या में आवारा पशुओं का झुंड मुसीबत बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के वनबेहटा में खेत में काम कर रहे एक किसान के परिवार पर आवारा पशुओं के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे तीन लोग घायल हो गए। परिवार के लोग उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव वनबेहटा निवासी किसान वीरपाल, अपनी पुत्रवधू अनीता देवी एवं नाती शिवा के साथ खेतों में काम कर रहे थे। उसी समय छुट्टा पशुओं का झुंड वहां आ गया। इनमें से एक सांड़ ने नाती शिवा पर हमला कर दिया। बच्चे के शोर मचानेपर वीरपाल और उनकी मां अनीता उसे बचाने के लिए दौड़े। तभी सांड़ ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। आसपास खेतों पर काम कर रहे अन्य किसानों ने किसी तरह इन पशुओं को भगाया। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। नाती की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। गांव के किसानों का कहना है कि आवारा पशुओं के आतंक से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उनका खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। इससे पहले यह पशु क्षेत्र के कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें