फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्यूटी के लापता मिले तीन मलेरिया इंस्पेक्टर, सभी का रोका गया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के गांवों में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। लगातार बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में मलेरिया विभाग के तीन इंस्पेक्टर ड्यूटी से लंबे समय से नदारद मिले, जबकि कागजों में लगातार संबंधित गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव करना दर्शाया हुआ है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीनों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


जिले के कई गांवों में इन दिनों बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। प्राइवेट लैब की जांच में कहीं डेंगू तो कहीं मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराई जा रही है। बीमारी की रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग की टीमों को गांवों में पहुंचकर मच्छरों के लार्वा की जांच, एंटी लार्वा का छिड़काव और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन यह सब काम कागजों में चल रहा है।
जब जिले में डेंगू-मलेरिया का मामला ज्यादा बढ़ा और अधिकारियों पर दबाव पड़ा, तब इंस्पेक्टरों की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि मलेरिया विभाग के तीनों इंस्पेक्टर लंबे समय से ड्यूटी से लापता हैं, जबकि उन्होंने कागजों में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव आदि काम दर्शाया हुआ है।
विज्ञापन

अब तीनों अनुपस्थित इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में सीएमओ विकास शर्मा ने बताया कि अनुपस्थित मिलने पर तीनों डॉक्टर का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें