फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाढ़ में उखड़ गई तीन किमी की सड़क, फंस रहे वाहन

विज्ञापन
नगरिया खनू- लालपुर के क्षतिग्रस्त मार्ग में फंसी ट्रैक्टर ट्राली निकालती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। रामगंगा की बाढ़ में तीन किमी सड़क खराब हो गई। इस पर आवागमन मुश्किल हो गया है। रोजाना यहां पर वाहन फंस रहे हैं। बृहस्पतिवार को अनाज से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली फंस जाने के कारण काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से निकालीं गई।
विज्ञापन

रामगंगा में बाढ़ के दौरान भारी नुकसान हुआ है। नगरिया खनू से लालपुर खादर के बीच तीन किलोमीटर की सड़क पूरी तरह तबाह हो गई है। इस सड़क पर दो पुलियां थीं, वे भी नष्ट हो गई हैं। बृहस्पतिवार को गढ़िया रंगीन से दो ट्रैक्टर ट्रालियों में अनाज लेकर व्यापारी देवचरा की बाजार को आ रहे थे कि इस रास्ते में एक-एककर दोनों ही फंस गए। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्रालियां पलटी नहीं। काफी मशक्कत के बाद भी जब फंसी ट्रैक्टर ट्रालियां नहीं निकलीं तो जेसीबी बुलाकर उन्हें निकलवाया गया। बाढ़ से खराब हुई सड़क के कारण इस पर आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका लोगों को सताती रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें