फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में तीन कांवड़िया घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला रोड पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार समेत तीन कांवड़िया घायल हो गए। इनमें से एक ही हालत गंभीर है। पहला हादसा छतुइया गांव के पास हुआ। एक कार ने बरेली के जोगी नवादा निवासी पैदल कांवड़ यात्री सुरेंद्र (17) पुत्र चंद्रपाल को टक्कर मार दी। इससे सुरेंद्र के पैर में चोट आई है। साथी कांवड़ियों ने सुरेंद्र का निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद वह उसे घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी समिति के पास बदायूं के रजी चौक निवासी रिषभ गुप्ता पुत्र अनूप गुप्ता की स्कूटी से मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी सुनील (35) पुत्र गोविंदराम को टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों कछला से कांवड लेकर लौट रहे थे। सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें