कादरचौक में वाशिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
कादरचौक। क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन लोहाठेर और बाराचिर्रा की टीमों के बीच मुकाबल हुआ। निर्धारित 12 ओवर के मैच में लोहाठेर की टीम ने जीत दर्ज की।
गांव लोहाठेर में प्रतियोगिता हो रही है। टॉस जीतकर लोहाठेर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लोहाठेर की टीम ने 106 रन बनाए। ओपनर मुकब्बिर नें 35 और गौरव ने 16 रन बनाए। इसके अलावा विशाल ने 16 रन, मिराज ने आठ रनों का योगदान किया। जवाब में उतरी बाराचिर्रा की टीम ने 75 रन बनाए। लोहाठेर की टीम नौ विकेट से जीत गई। गेंदबाज वासिद का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार विकेट झटक कर हैट्रिक लगाई। कमेंट्री कादिर ने की और एंपायर रफत और वासिद रहे। कमेटी के शहबाज और मुनाज ने खिलाडियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरव, मदन, इरसाद खां, अंसार रजा प्रधान आदि थे।