फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार भाई- बहन समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर गंगोरा मोड़ के पास टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन समेत उनके चाचा घायल हो गए। चालक टेंपो मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसे में रामबाबू (35) पुत्र मानसिंह जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वह बाइक से अपने भतीजे रामभजन (30) और भतीजी पवित्रा (18) के साथ बदायूं जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर लगते ही लहूलुहान होकर तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने फोन करके पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने भाई- बहन समेत तीनों घायलों का सीएचसी में लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। रामबाबू की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि पवित्रा और रामभजन का इलाज कराके उनके परिजन घर ले गए हैं। उधर, पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें