उझानी। बुटला के पास बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
हादसा बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा निवासी राजवीर (27) पुत्र चोखेलाल ई-रिक्शा चलाता है। उसके ई-रिक्शा में अमीरगंज निवासी कालीचरन (69) भी बाजार आने के लिए को बैठ गए। रास्ते में बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ई- रिक्शा चालक राजवीर और कालीचरन के अलावा बाइक सवार धौरेरा निवासी पिंटू (20) पुत्र चंद्रभान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिंटू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इसके अलावा बाइपास पर मंगलवार देर रात बरातियों की मिनी बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बरातियों समेत कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मिनी बस कब्जे में ले ली है। मिनी बस कछला के एक स्कूल की बताई जा रही है, जिसे भैंसोरा गांव के लोगों ने बरात पहुंचाने के लिए बुक किया था। संवाद