फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 18 दिन में तीन बच्चियां हुईं हैवानियत का शिकार, पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में माता-पिता बच्चियों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कारण, वह लगातार हैवानियत का शिकार हो रहीं हैं। पिछले 18 दिनों में दो बच्चियों सहित तीन के साथ हैवानियत हुई है।
विज्ञापन

पिछले 18 दिन में बच्चियों से दुष्कर्म की तीन घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें एक बच्ची की हत्या कर दी गई। तीनों बच्चियों को दिनदहाड़े वहशी उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। कादरचौक में बृहस्पतिवार को वहशी युवक बच्ची को उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस गश्त न होने के कारण इन दरिंदों को कोई भय नहीं रह गया है। पुलिस की गश्त न दिन में दिखाई दे रही, न ही रात में।
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी शराब के नशे में था। वह किशोरी को अगवा कर रामलीला मेला स्थल से 600 मीटर दूर ले गया था। जिस स्थान पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया वहां से चौकी की दूरी मात्र 50 से 70 मीटर है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि कादरचौक पुलिस कहां थी।
विज्ञापन





केस नंबर एक
उसहैत थाना क्षेत्र में सात अक्तूबर को गैर समुदाय के युवक ने सात वर्षीय बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची की हालत बिगड़ी तो उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया था। आरोपी गैर समुदाय का होने के चलते विरोध में बाजार बंद किया गया था। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।




केस नंबर दो
बिल्सी में 18 अक्तूबर को सात वर्षीय बच्ची दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी उसे अगवा कर लिया गया था। इसके बाद खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने उसी रात ही आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया था। लोगों ने विरोध में जाम भी लगाया था। शाम को बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा था तो लोगों ने फिर से जमकर हंगामा किया था।



केस नंबर तीन
बृहस्पतिवार की रात कादरचौक में रामलीला देखने गई किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इससे युवती की हालत बिगड़ गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले के आरोपी को भी रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें