फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अरिल नदी में नहाने के दौरान तैराकी की दौड़ में तीन दोस्त डूबे, एक की गई जान

विज्ञापन
मोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बरेली-बदायूं की सीमा पर बह रही अरिल नदी में मंगलवार की शाम बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ललुआ नगला निवासी पांच दोस्त नहाने पहुंचे। इनमें से तीन नहाने के लिए नदी में कूद गए। नहाते हुए तैराकी की दौड़ में तीनों बरेली की सीमा में पहुंच गए और पुल के नीचे गहरे पानी में डूबने लगे। पुल से बाइक से गुजर रहे दो लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो उनमें से एक ने नदी में छलांग लगा दी। दो को बचा लिया गया। एक युवक का पता नहीं लगा। करीब तीन घंटे के बाद बरेली की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गांव ललुआ नगला से पांच दोस्त मोहित व राकेश, सोनू व अमरजीत और नितिन मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे बरेली सीमा पर अरिल नदी में नहाने गए थे। सभी 17-18 वर्ष के हैं। मोहित (17) अपने भाई राकेश और साेनू के साथ नदी में नहाने घुस गए। नितिन और अमरजीत बाहर ही बैठ गए। तीनों ने होड़ में तैराकी शुरू कर दी, लेकिन बरेली सीमा में पुल के पास तीनों डूबने लगे।
पुल पर से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो एक ने नदी में छलांग लगा दी। उसने राकेश और सोनू को तो निकाल लिया, लेकिन मोहित का पता नहीं लग सका। जान बचाने के बाद दोनों अज्ञात बाइक सवार वहां से चले गए। बाद में बाहर बैठे नवयुवकों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

बरेली जनपद के थाना सिरौली के थानाध्यक्ष रोहित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इन युवकों के परिजन भी पहुंच गए। एसओ सिरौली ने पास के गांव से मुरारी, बाबू, राजेंद्र और जोरावर नाम के गोताखोर बुलवा लिए। चारों गोताखोरों ने शाम 6 बजे नदी से मोहित के शव को निकाल लिया। इस संबंध में सीओ मीरगंज (बरेली) अजय कुमार ने बताया कि मोहित के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उसके बाद सरकारी आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।

मोहित का फाइल फोटो

मोहित का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें