फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नॉर्मल डिलीवरी के बाद जज्जा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। कुछ देर बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कर्यगांव निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी किरण को प्रसव का दर्द होने पर सोमवार देर रात सैदपुर पीएचसी ले जाया गया। हालत ठीक न लगने पर प्रसूता को वजीरगंज के सामुदायिक केंद्र पर रेफर कर दिया गया। सोमवार मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे परिजन उसे वजीरगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां पर तैनात स्टाफ ने प्रसूता की जांच की।
इधर, वजीरगंज सीएचसी के एमओआईसी राजकुमार ने बताया कि जांच के दौरान प्रसूता का हीमोग्लोबिन महज 5.5 यूनिट मिला, जो बेहद कम था। ऐसे में उसको रात ढाई बजे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। उसके बाद परिजन उसे कहां ले गए, यह जानकारी नही है। वहीं, मृतका के पति पुष्पेंद्र ने बताया कि सीएचसी से वह अपनी पत्नी को गांव ले गए। वहां पर किरण ने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद पहले प्रसूता पत्नी फिर नवजात की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चर्चा है कि महिला को घरवाले निजी अस्पताल भी ले गए थे। इधर, सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि महिला की मौत होने की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो जांच कराकर संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें