बरेली रेंज के डीआईजी को भेजी गई इनाम बढ़ाने की रिपोर्ट
एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव और तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में घोषित 25-25 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए बरेली रेंज के डीआईजी को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही उच्च स्तर से इनाम राशि बढ़ाने की मंजूरी मिल सकती है।
आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश, चार टीमें सक्रिय
घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। केशव और अभय समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, दिल्ली और उत्तराखंड समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि चार विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं और संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।