फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बालक तालाब में डूबे, दो की मौत

Sat, 20 Jun 2015 11:30 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव उरौलिया में तालाब में नहाते वक्त तीन बालक डूब गए। शोर-शराबा होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने एक बालक को बचा लिया। जबकि दो की मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों बालकों के परिवारों में कोहराम है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

उरौलिया निवासी सावेद के पुत्र दानिश (14), तारिक (10) और बदरुल का पुत्र अरबाज (12) शनिवार दोपहर गांव के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में तीनों बालक गांव के दक्षिण-पश्चिम में स्थित तालाब में नहाने चले गए। नहाते वक्त दानिश और अरबाज  गहराई में चले गए। तारिक किनारे पर था। कुछ ही देर में दानिश और अरबाज डूबने लगे। अपने भाई को डूबता देखकर तारिक ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गहराई में जाकर उसने दोनों को बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगा।
डूबते वक्त तीनों बालक चिल्ला रहे थे। शोर-शराबा होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तारिक को सुरक्षित निकाल लिया। तब तक अरबाज की मौत हो चुकी थी। दानिश की सांसें चल रही थीं। अस्पताल लाते वक्त उसकी भी मौत हो गई। अरबाज कक्षा आठ और दानिश कक्षा सात का छात्र था। खबर मिलते पर एसओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे गए। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए। तालाब में डूबकर दो बालकों की मौत से गांव में गम का माहौल है। घटना के दौरान तीनों बालकों के पिता मजदूरी करने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें