सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा की ओर से अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना 71वें दिन भी जारी रहा।
मालवीय आवास परिसर में चल रहे धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए मंत्री मुन्नालाल ने कहा कि मिल के प्रबंधक अब दमनात्मक रवैये पर उतर आए हैं। वे अनावश्यक पत्राचार कर कर्मचारियों को भयभीत करने का काम कर रहे हैं, लेकिन जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारी उनकी इस नीति से विचलित नहीं होने वाला। जब तक हमारी मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर शिशुपाल सिंह, मुस्लेहउद्दीन, अतीक अहमद, नूर मोहम्मद, सुजाउल हसन, ईद मोहम्मद, अली जान, अकबर अली, विजेंद्र पाल सिंह यादव, बेवे अली, एबरन सिंह, गजेंद्र सिंह, श्याम बाबू, प्रेमपाल सिंह चौहान, रघुवीर, पूरन लाल, दिनेश चंद्र शर्मा, प्रेमपाल सिंह पटेल, सियाराम, चैतन्य वीर सिंह, वेदराम मौजूद रहे।