मोबाइल, जेवर और नगदी लूट ले गए बदमाश
सैफुल्लागंज-गढ़ी गांव के पास सरेशाम हुई वारदात
बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों से बदमाशों ने नगदी, जेवर और मोबाइल लूट लिए। वारदात गुरुवार को सरेशाम इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गांव सैफुल्लागंज और गढ़ी के बीच हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
इस्लामनगर थाने के गांव पतीसा निवासी निरंजन सिंह अपनी पत्नी नीरज और भाभी गीता के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में सैफुल्लागंज और गढ़ी गांव के बीच शाम करीब छह बजे इनकी बाइक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों महिलाओं से सोने के कुंडल, पाजेव, निरंजन सिंह से नगदी और मोबाइल लूट लिया। इसी दौरान एक अन्य बाइक आ गई। बाइक सवार उसके पीछे लग गए। निरंजन सिंह किसी तरह वहां से निकला। तुरंत ही उसने खबर पुलिस को दी। करीब काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के न पहुंचने पर निरंजन सिंह ने खबर 100 नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा।