फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
बाइक चोरी के अ​भियुक्त पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। 29 नवंबर को गांव इस्लामगंज और उनौला के बीच सड़क किनारे खड़ी एक बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने म्याऊं हजरतपुर मार्ग के तिराहे से अंशुल पुत्र काली चरण निवासी सरेली पुख्ता थाना उसहैत, अभिषेक पुत्र यशपाल निवासी दातागंज और सिंटू पुत्र बृजमोहन निवासी बड़े भमोरा थाना परौर जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अभियुक्तों के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में इन अभियुक्तों ने चोरी कबूल की है और बताया कि उन तीनों ने अपने साथी गुड्डू उर्फ राज पुत्र नन्हे निवासी रैपुरा थाना हजरतपुर के साथ मिलकर बाइक चुराई थी और बेचने ले जा रहे थे। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें