फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब सेल्समैन के तीन हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश व सिपाही। संवाद - फोटो : दीक्षा
विज्ञापन
बदायूं। शराब सेल्समैन के हत्यारोपी तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान एक सिपाही व तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कुंवरगांव थानाक्षेत्र के गांव दुगरैया में शराब सेल्समैन मुकेश यादव की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आहूजा ग्रुप के एमडी पंकज खुराना समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगी थीं। सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली की मुकेश की हत्या करने वाले बदमाश बाइक से चकोलर गांव की तरफ से कुंवरगांव आ रहे हैं। पुलिस ने चकोलर मोड़ पर बदमाशों को रोका तो मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में तीनों बदमाश व सिपाही अनुज कुमार के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि बदमाश मोहित और इरफान कादरचौक के रहने वाले हैं। श्याम सिंह कासगंज का है लेकिन वह उझानी में रहता है। उनके पास से तीन तमंचा, कारतूस और लूटे गए 27 हजार रुपये बरामद हुए हैं। चौथा आरोपी बिहारी फरार है। वह कहां का है, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें