फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, कछला घाट पर लगा आस्था का मेला

Wed, 11 Jun 2025 01:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर आस्था का मेला लगा। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। इसके बाद पूजा-पाठ कर मनौती मांगी। 
विज्ञापन
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर हो गया। बुधवार को सुबह से ही घाट पर भीड़भाड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद घाट पर ही पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगा मइया से परिवार की खुशहाली के लिए मनौती मांगी। श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घाट पर गोताखोर भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन

 
कछला घाट पर कासगंज, उझानी, एटा, राजस्थान, बरेली, पीलीभीत सहित अन्य जगहों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह नौ बजे तक गंगा के चारों घाट पर कोई खास भीड़ नहीं रही। इसके बाद श्रद्धालु उमड़े तो संख्या बढ़ती चली गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। 

पुरोहितों से उन्होंने घाट पर ही पूजन भी कराया। संतों और पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की गई। कुछ श्रद्धालुओं ने घाट पर ही भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। गंगा किनारे के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। इसके अलावा प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट, गोताखोर और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें