उझानी। सोमवार शाम यहां दो पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाली में तहरीर भी दी गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी फरकीन ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम कुछ लोग उसके घर पर आए और मारपीट करने लगे। फरकीन की बेटी पिछले कई दिनों से बीमार है। आरोपियों के खिलाफ उसने तंत्र-मंत्र कराने की शिकायत की है। दूसरे पक्ष से गांव गंगोरा निवासी शबाना ने बताया कि फरकीन के परिवार के लोग एक लड़की को लेकर आए थे। उन्होंने मजार पर धूप जलाई। कहासुनी के बाद आरोपियों ने मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। शबाना ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद