फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीसरा सोमवार करीब... हाईवे पर बम- बम भोले की गूंज

विज्ञापन
कछला से अलखनाथ मंदिर को झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को पूरे दिन गंगाघाट और हाईवे पर भोले के जयकारे गूंजते रहे। सैकड़ों की संख्या में टोलियों में शामिल शिवभक्तों ने गंगाघाट से कांवड़ यात्रा शुरू की। टोलियों में बच्चों के अलावा महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन

कांवड़ियों की टोलियों का शिव मंदिरों की ओर निकलने का सिलसिला शुक्रवार तड़के से ही शुरू हो गया। देर शाम तक निकले कांवड़ियों ने गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाई। बरेली में चौटाला इलाके की टोली में शामिल कांवड़ियों में शिवेंद्र, मनु, सौरभ और हर्षित सोमवार को बरेली के अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। बरेली में बानखाना इलाके के पाल समाज के शिवभक्तों में भी कांवड़ यात्रा के दौरान गजब का जोश दिखा। टोली में शामिल शिवाकांत और महेंद्र ने बताया कि उनकी टोली पैदल ही शिव मंदिर तक पहुंचेगी। जलाभिषेक के दौरान शिवभक्त भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई टोलियों में शिवभक्त महिलाएं और बच्चे भी कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए।


रविवार रात उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब
- तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम से ही बदायूं, बरेली और पीलीभीत जिले के कांवड़ियों की बाइक सवार टोलियां कछला घाट पर पहुंचेंगी। पिछले रविवार को भी करीब दो हजार टोलियां गंगाघाट से शिव मंदिरों की ओर रवाना हुई थीं। बाइकों के टकराने से चार कांवड़ियों की मौत भी हो गई थी। इससे सबक लेते हुए पुलिस ने रफ्तार पर नियंत्रण के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी कांवड़ियों का सहयोग करेंगे। उन्हें वाहन तेज नहीं चलाने की सलाह भी दी जाएगी।

कछला से अलखनाथ मंदिर को झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कछला से अलखनाथ मंदिर को झांकी लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें