फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वीलेमई में टिनशेड डालकर धर्मस्थल बनाने की कोशिश

Sun, 04 Aug 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
ग्राम वीलेमई में टीनशेड हटवाते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। उसहैत के गांव वीलेमई में शुक्रवार को टिननशेड डालकर धर्मस्थल बनाने की कोशिश पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीण लंबे समय से इस मामले की शिकायत कर रहे थे। पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने टिनशेड हटवाकर जगह को साफ करा दिया।
विज्ञापन

ग्राम वीलेमई के ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि उनके गांव में दूसरे समुदाय के लोग टिनशेड डालकर धार्मिक स्थल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। टिनशेड को चारों ओर से ढक लिया गया है, जिससे गांव वालों को उसकी जानकारी न हो पाए। अब वहां धार्मिक कार्यक्रम भी करना शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने टिनशेड को हटवा दिया। साथ ही हिदायत दी गई कि अगर गांव में कोई नया काम शुरू किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें