फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विधवा बेटी की शादी का सामान चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतोल में चोर एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण चुरा ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर रात के समय घर में घुस आए और कमरे में रखे करीब 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित पान सिंह पुत्र राजाराम ने बताया कि चोरी हुए आभूषण उनकी विधवा बेटी के थे, जिसकी दूसरी शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी का सामान चोरी हो जाने से घरवाले सदमे में हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से चोरों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें