बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद में धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
टिकटगंज निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने किरण रस्तोगी और प्रदेश कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की ओर से वर्ष 1990 में खरीदी गई भूमि को लेकर आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और गलत तथ्यों के आधार पर अपने पक्ष में कार्रवाई कराई तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद