फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस चौकी से सिपाही की बाइक ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आम जनता की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस खुद ही चोरों का शिकार हो गई। सिविल लाइंस थाने की मंडी पुलिस चौकी से चोर एक सिपाही की बाइक चुरा ले गया। नौ दिन बाद भी जब पुलिस बाइक नहीं खोज पाई तब रविवार को सिविल लाइंस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अब फजीहत से बचने के लिए चौकी की जगह मंडी से बाइक चोरी होने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन


चोरी गई बाइक सिविल लाइंस क्षेत्र की मंडी चौकी पर तैनात सिपाही कपिल देव की है। सात सितंबर की रात वह चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त करने निकले थे। बाइक उन्होंने चौकी पर ही खड़ी कर दी थी। इसी बीच चोरों ने चौकी से सिपाही की बाइक चुरा ली। कुछ देर बाद जब सिपाही लौटा तो बाइक गायब देख दंग रह गया।
इसकी जानकारी साथियों के साथ ही थाना पुलिस को भी दी। इसके बाद चौकी से लेकर थाने तक की पुलिस बाइक तलाश करने में जुट गई। नौ दिन तक हाथ पैर मारने के बाद भी जब पुलिस को बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइक चौकी पर नहीं, बल्कि मंडी में खड़ी थी। वहीं से चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें