फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूसा समेटने गए किसान का घर चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
दानवीर के घर में चेारी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत- गृहस्वामी
विज्ञापन
उझानी। गेहूं की गहाई के बाद बुधवार रात खेत पर भूसा समेटने के लिए गए दानवीर का घर चोरों ने खंगाल लिया। कमरे के अंदर से चोर जेवरात और 30 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ निवासी दानवीर ने दो दिन पहले खेत में गेहूं की गहाई कराई थी। रात में भूसा इकट्ठा कर उसे घर लाने के लिए खेत पर चले गए। तड़के करीब तीन बजे घर लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। बच्चे चारपाई पर सो रहे थे, लेकिन कमरे में बिखरा पड़ा सामान और खुले बक्से को देख उन्होंने बच्चों को जगाया। दानवीर ने कमरे पर गौर करने के बाद पड़ोसियों को भी आवाज लगाकर बुला लिया।
गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के बाहर तक खोजबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। सुबह में उन्होंने अब्दुल्लागंज चौकी को घटना के बारे में अवगत कराया। दानवीर ने बताया कि चोर उनके घर से 30 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने- चांदी के जेवरात चेन, पाजेब, अंगूठी आदि निकाल ले गए हैं। उन्होंने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें