फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जीने के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण ले गए

विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव दीननगर शेखपुर में शनिवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपये और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात उनका पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। जीने के दरवाजे पर ताला लगा था। देर रात चोर जीने के रास्ते मकान में पहुंचे और ताला खोलकर भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने उनके छोटे बेटे के कमरे को निशाना बनाया।
चोर वहां रखे करीब एक लाख रुपये के साथ सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। रविवार सुबह जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जीने का दरवाजा भी खुला था। सामान की जांच करने पर नकदी और आभूषण गायब मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि गांव में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले के शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें