फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोरों ने प्राथमिक स्कूलों में की चोरी, पिलर पर लिखा- आई लव यू... क्यों कैसा लगा

Sat, 13 Jul 2024 04:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कादरचौक क्षेत्र के निजामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार रात चोरी हो गई। चोर स्कूल से दो गैस सिलिंडर, कुर्सी, स्पीकर समेत काफी सामान चुरा ले गए। स्कूल के पिलर पर यह भी लिख गए कि आई लव यू..., क्यों कैसा लगा। 
विज्ञापन
चोरों ने स्कूल में चोरी के बाद पिलर पर लिखा ये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में चोरी का अजब मामला सामने आया है। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात निजामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में चोरी कर ली। स्कूल के रसोईघर के दरवाजे में ताले लगे हुए थे। चोर उसका ताला तो नहीं खोल पाए लेकिन उन्होंने लोहे का सब्बल डालकर किवाड़ को तोड़ दिया। उसके बाद रसोईघर में घुस गए। चोर वहां से दो गैस सिलिंडर, कुर्सी, स्पीकर समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। 

विज्ञापन


वारदात के बाद चोर स्कूल के पिलर पर यह भी लिख गए कि आई लव यू मेरी जान, क्यों कैसा लगा। शुक्रवार को सुबह प्रधानाध्यापक कमलेंद्र सिंह और अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पिलर को लिखा हुआ पढ़ा तो हैरान रह गए।  इसके बाद उन्होंने चोरी के बारे में थाना पुलिस को बताया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

असरासी संविलियन विद्यालय का डीवीआर भी ले गए
कादरचौक इलाके में ही चोरों ने असरासी संविलियन विद्यालय में भी घटना को अंजाम दिया। यहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा था। चोर स्कूल से दो गैस सिलिंडर, इन्वर्टर, बैटरी, बर्तन, 4500 रुपये और डीवीआर भी ले गए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें