फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्राहक बनकर आए चोर, गुल्लक से 60 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में लोटनपुरा तिराहे पर ग्राहक बनकर आए दो चोर गुल्लक से 60 हजार रुपये निकालकर ले गए। दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी रतन प्रकाश गुप्ता की लोटनपुरा तिराहे पर आशीष ट्रेडिंग कंपनी नाम से दुकान है। रतन प्रकाश के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने अपनी दुकान खोली थी। वह दुकान खोलकर ही बैठे थे कि उनकी दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उनमें एक युवक ने उनसे गुटखा मांगा और दूसरे ने मैकरोनी मांगी। उन्होंने गुटखा के लिए तो मना कर दिया लेकिन मैकरोनी निकालने के लिए अपने नौकर को दुकान के अंदर भेज दिया। वह मैकरोनी खोजता रहा लेकिन उसे मैकरोनी दिखाई नहीं दी। तब वह काउंटर छोड़कर दुकान के अंदर चले गए लेकिन गलती यह हो गई कि उन्होंने गुल्लक का लॉक नहीं लगाया। जब वह दुकान के अंदर से निकलकर आए तब तक युवक वहां से चले गए। जब उन्होंने अपनी गुल्लक खोलकर देखी तो वह हैरान रह गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें