फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब पीने की लत में बने चोर, जेवर व नकदी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने 19 जून को बंद घर में हुई चोरी के मामले में दो चोर गिरफ्तार किए है। दोनों का पुलिस रिकॉर्ड में आपराधिक इतिहास नहीं है। पूछताछ में चोरों ने चोरी स्वीकार की है। बताया उन्हें शराब की लत हो गई है। शराब पीने के लिए रुपये चाहिए थे। इस वजह से बंद घर में चोरी की। पुलिस ने दोनों से नकदी व जेवर बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां के वार्ड आठ निवासी विट्टन गुप्ता उर्फ दिनेश 13 जून को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता गये थे। 19 जून की रात उनके घर के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई थी। 20 जून को पड़ोस के लोगों ने घर के ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी की सूचना दी। विट्टन गुप्ता ने अपने भाई ललतेश को मौके पर भेजा। इस पर पता लगा कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार दहगवां निवासी दुष्यंत गुप्ता उर्फ हीका पुत्र डालचंद्र गुप्ता व शेखर पुत्र कैलाश को गिरफ्तार किया। दोनों के पास 4075 रुपए की नकदी, एक अंगूठी, दो चांदी के सिक्के, एक नल का हत्था बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्हें शराब पीने को रुपये चाहिए थे। इसलिए चोरी की। जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि दोनों चोरों को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। शराब पीने के लती है। इसी वजह से दोनों ने चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें