फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेखौफ चोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये उड़ाए, सीसीटीवी में कैद वारदात

Thu, 28 Aug 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उझानी में मंडी समिति परिसर में तीन दुकानों के ताले तोड़कर रेजगारी समेत करीब 40 हजार के कटे-फटे नोट चोरी कर लिए गए। चोरों ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना का अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी की कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में एक चोर ने बुधवार रात गल्ला व्यापारियों की तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। एक दुकान में उसे कुछ खास नहीं मिला, दो दुकानों से वह रेजगारी समेत करीब 40 हजार रुपये निकाल ले गया।

विज्ञापन


एक ही रात में तीन दुकानों में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया। गल्ला व्यापारी रोहताश गुप्ता की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। उसने हैंडपंप के हत्थे से पहले ताला तोड़ा, फिर अलमारी खोलकर उसे खंगालना शुरू कर दिया। चोर नकदी पर हाथ साफ नहीं कर पाया। इसके बाद चोर ने साहूकारा मोहल्ला निवासी सर्वेश गुप्ता और पुरानी अनाज मंडी के राजेश वार्ष्णेय उर्फ रामू की दुकानों में चोरी की।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुरालवालों पर दर्ज कराई एक और रिपोर्ट, ससुर-जेठ पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन


दोनों दुकानों से चोर रेजगारी समेत करीब 40 हजार रुपये निकाल ले गया। नकदी में अधिकतर नोट कटे- फटे बताए गए हैं, जिन्हें व्यापारी गुल्लक में ही छोड़ जाते हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों और मंडी के सुरक्षा गार्ड भी जानकारी की। व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि इसी चोर ने पिछले साल सरसों चोरी की थी। तब उसे रंगेहाथ दबोचकर पुलिस का सौंप दिया गया था।

विज्ञापन

क्षेत्र में हो चुकी हैं चोरी की कई घटनाएं 
मंडी समिति परिसर समेत डेढ़-दो साल में चोरी की करीब एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कुछ ऐसी भी सामने आईं, जो दुकानों या फिर उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थीं। घंटाघर परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से लाखों रुपये की नकदी चोरी, बिल्सी रोड बाजार में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की कोशिश, सराफ चरनजीत अदलक्खा के प्रतिष्ठान से चोरी में शामिल चोर का चेहरा पूरी तरह साफ नजर आया, लेकिन पुलिस चोरों को नही पकड़ पाई है। बाइक और साइकिल चोरी की घटनाएं तो आम हो गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें