फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा, फोन और 25 हजार ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों पर घर से 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन ले जाने, बाद में धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने जब नहीं सुनी तो कोर्ट के जरिये तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव कुर्बी निवासी राजकुमार पुत्र वालिस्टर सिंह के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके रिश्तेदार महीपाल व विकास निवासी ग्राम बाकरपुर और एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति बन गई।
आरोप है कि इसी बीच तीनों घर में मेज पर रखे 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने पहले पुलिस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। तब कहीं रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

विवेचना उपनिरीक्षक सुभाष कुमार कर रहे हैं। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना कराई जा रही है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें