फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वेंडिंग जोन तो बना दिया पर शिफ्ट नहीं करा सके ठेले और खोमचे

विज्ञापन
कचहरी रोड पर सूना पड़ा वेंडिंग जोन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से करीब पांच साल पहले शहर में जगह-जगह वेंडिंग जोन बनाए गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के चलते अब तक इन वेंडिंग जोन में छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी रूप से शिफ्ट नहीं कराया जा सका है। इससे अतिक्रमण के साथ-साथ जाम की समस्या बनी रहती है। यहां से गुजरने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले नगर पालिका की ओर से शहर में वेंडिंग जोन का चयन किया गया था। उस समय इन वेंडिंग जोन पर दुकानें शिफ्ट कराई गईं थीं। तब शहर में कुछ दिन लोगों ने राहत की सांस ली थी। कुछ माह बाद ही दुकानदारों ने अपने ठेले-खोमचे मनचाहे स्थानों पर पुन: शिफ्ट कर लिए। तर्क दिया कि यहां ग्राहक आना नहीं चाहते। बावजूद इसके पालिका के अधिकारियों ने इन्हें यहां से हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की। यही कारण है कि ये ठेले-खोमचे वाले करीब चार साल से जाम का कारण बने हुए हैं।


पालिका के अधिकारियों ने नहीं दिखाई दोबारा वेंडिंग जोन बसाने में रुचि

कचहरी रोड
कचहरी रोड पर नगर पालिका की ओर से वेंडिंग जोन बनाया गया था। दुकानें लगाने के लिए नाले पर स्लैब डलवाए गए थे, ताकि वह एक जगह पर ही अपनी दुकानदारी कर सकें, लेकिन कुछ ही महीनों में दुकानदार अपने ठेले-खोमचे हटा ले गए, जिसे दोबारा बसाने में पालिका के अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन



गांधी ग्राउंड
गांधी ग्राउंड के पास भी वेंडिंग जोन बनाया गया था, जो दुकानदारों के रुचि न लेने से शुरू नहीं हो सका। इस जगह पर अवैध रूप से कई दुकानदार बेल्डिंग आदि का कार्य कर रहे हैं, जिन्हें हटाकर ठेले वालों को शिफ्ट किया जाना था, लेकिन यहां पर पूरी तरह से इन्हीं दुकानदारों का कब्जा है।



इंदिरा चौक
इंदिरा चौक से स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर अवैध वेंडिंग जोन बना लिया गया है, जिसका संचालन निजी लोग कर रहे हैं। ये लोग यहां पर दुकानें लगवाने के रुपये भी ले रहे हैं, इससे पालिका को न सिर्फ राजस्व की क्षति हो रही है, बल्कि हर वक्त जाम भी लगा रहता है। बावजूद इसके इस अवैध वेंडिंग जोन संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।



शहर में जो वेंडिंग जोन नियमत: बने हैं वहां पर जल्द ही ठेले और खोमचे शिफ्ट करवाए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई चल रही है। वहीं अवैध वेंडिंग जोन भी खत्म कराए जाएंगे। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद, बदायूं

कचहरी रोड पर सूना पड़ा वेंडिंग जोन। संवाद

कचहरी रोड पर सूना पड़ा वेंडिंग जोन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें