फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर की मारपीट, गर्भवती के पेट में मारी लात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव कसेर में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही आरोपियों ने बीच-बचाव करने आई गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कसेर निवासी जयपाल पुत्र मदनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही छत्रपाल पुत्र पप्पू अपनी पत्नी के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने जयपाल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब जयपाल की गर्भवती बेटी कमलेश पत्नी धरमवीर बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की।
आरोप है कि छत्रपाल ने गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी राजेश कौशिक का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें