फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: द्वितीय एशियन सिख गेम्स में प्रतिभाग करेंगे अजय

विज्ञापन
अजय पाल सिहं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। द्वितीय एशियन सिख गेम्स में ताइक्वांडो स्पर्धा में जिले के इंटरनेशनल खिलाड़ी अजय पाल सिंह सीनियर वर्ग पूल से टीम स्पर्धा में प्रतिभाग कर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन नई दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में सिख फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से 30 और 31 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता ने बताया कि अजय पाल सिंह का चयन नई दिल्ली के कांत दर्शन पब्लिक स्कूल इंडोर हॉल में 20 एवं 21 दिसम्बर को सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई सातवीं राष्ट्रीय सिख गेम्स में ताइक्वांडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ है। संघ के उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, नीरज शर्मा ने चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें