फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूली वाहनों से लगेगा जाम, तैयारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक जुलाई से जिले भर के स्कूल खुल गए हैं। शहर में करीब दो सौ से अधिक स्कूली वाहन बच्चों को लाने और ले जाने का काम शुरू कर दिए हैं। स्कूली वाहनों के लिए कोई रूट चार्ट तैयार नहीं किया गया है। इससे दोपहर को शहर में घंटों जाम लग रहा है।
विज्ञापन


स्कूल छूटने के वक्त काली सड़क पर जाम लग रहा है। विभाग मानता है कि शहर में जाम का मुख्य कारण स्कूली बसें हैं। इन बसों का शहर के बीच से होकर व काली सड़क से आना-जाना बंद कराया जाए, तभी जाम से निजात मिल सकती है। इस ओर न तो यातायात पुलिस ने कोई रूट प्लान किया और न ही परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों को कोई पत्र दिया है। इसलिए शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

- काली सड़क पर जाम को लेकर स्कूल संचालकों से बात की जाएगी। नवादा से लालपुल काली सड़क पर स्कूली वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। अगर नहीं मानते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर स्कूल संचालकों के साथ बैठक भी करेंगे। शहर के जाम का ध्यान रखा जाएगा।- अमरीश कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें