बदायूं। किसानों के लिए अब खाद की किल्लत नहीं होगी, क्योंकि कृषि विभाग को नए स्टॉक की आपूर्ति शुरू हो गई है।
जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि इफको की ओर से 1950 एमटी यूरिया और आईपीएल की 2750 एमटी डीएपी विभाग को प्राप्त हो चुकी है। इससे किसानों को वर्तमान मौसम में खाद उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि आने वाले एक से दो दिनों में एनएफएल का 2068 एमटी डीएपी का स्टॉक भी जिले में पहुंच जाएगा। नए स्टॉक के मिलने से वितरण और सुचारू हो सकेगा। कृषि अधिकारी का कहना है कि सभी समिति केंद्रों और अधिकृत बिक्री बिंदुओं पर खाद भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके। संवाद