फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में कहीं नहीं होगा पुनर्मतदान, प्रेक्षक की मौजूदगी में हुई स्क्रूटनी

विज्ञापन
मंडी समिति बदायूं में प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए अभिलेखों की स्क्रुटनी करते प्रेक्षक।स्रोत-
विज्ञापन
बदायूं। मतदान होने के दूसरे दिन मंडी परिषद समिति में बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक केके सुदामाराव ने पड़े मतों की स्क्रूटनी की। इस दौरान पीठासीन अधिकारी की डायरी व प्रपत्र 17 (क) सहित अन्य अभिलेख देखे गए। आयोग की गाडइलाइन की कसौटी पर कसे गए। इसमें सब कुछ सामान्य मिला। उपस्थित प्रत्याशी या उनके एजेंट प्रक्रिया से संतुष्ट रहे।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक केके सुदामाराव बुधवार को दोपहर में मतदान की समीक्षा की। प्रेक्षक ने लोकसभा में औसत से 15 फीसदी अधिक और 15 फीसदी कम मतदान वाले बूथों व मॉकपोल के समय खराब हुईं ईवीएम से संबंधित बूथों सहित पीठासीन की डायरी देखी। अभिलेखों की जांच की। इसके बाद कहा गया कि जिले में कहीं भी पुनर्मतदान की स्थिति नहीं है। मौजूद प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि भी इससे सहमत रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार, सीडीओ केशव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें