फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पद थे एक हजार, 527 युवा ही मिले नौकरी के काबिल

Wed, 27 Sep 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिसौली में लगे रोजगार में पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं /बिसौली। 12 कंपनियों के प्रतिनिधि इस उम्मीद के साथ यहां आयोजित रोजगार में मेले में आए थे कि उन्हें योग्य और कुशल युवा मिलेंगे, जिन्हें वो नौकरी दे सकें। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। कंपनियों को एक हजार युवाओं की जरूरत थी लेकिन बिसौली के दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेले 527 बेरोजगार युवाओं का ही वह चयन कर सके। सभी को ऑफर लेटर दिए गए।
विज्ञापन

जिले में तमाम युवा नौकरी की तलाश में दूसरे शहरों में भटक रहे हैं। तमाम कंपनियों में जाकर साक्षात्कार दे रहे हैं, ताकि उनकी रोजी-रोटी का इंतजाम हो सके। मंगलवार को जिला सेवा रोजगार कार्यालय की ओर से बिसौली के दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला लगाया गया। इसमें जिले से 1046 युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीकरण किया।
इसमें विभिन्न कंपनी के आए प्रतिनिधियों ने बेरोजगारों का एक-एक करके साक्षात्कार लिया। इनमें से 527 युवाओं का चयन किया गया। सभी चयनित बेरोजगारों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इससे पहले कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल ने किया। रोजगार कार्यालय के परवेज अली ने मौजूद युवाओं को कॅरिअर काउंसलिंग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य पीके वार्ष्णेय, व्यवस्थापक मदन मोहन वार्ष्णेय, डॉ. सपना भारती, पीपी सिंह, ईश्वरचंद्र, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें