फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार सुबह छात्र पलाश (17 वर्ष) का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह सोमवार रात करीब आठ बजे घर से टहलने निकाला था। देर रात तक परिवार वाले उसे तलाश करते रहे। सुबह शव लटकने होने की सूचना मिली। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है।
विज्ञापन


कस्बे के कुम्हारन वाली गली निवासी सीमेंट व्यवसायी सुनील पाठक का इकलौता बेटा पलाश रामेश्वर दयाल इंटर कॉलेज भटपुरा में कक्षा 10वीं का छात्र था। सुनील पाठक का कारोबार दिल्ली में है, इसलिए वह अधिकतर वहीं रहते हैं। पलाश बिसौली में मां कल्पना पाठक और बाबा हरीशंकर पाठक के साथ रहता था। बताया कि पलाश करीब आठ बजे खाना खाकर बाहर निकला था।
काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल की गई, लेकिन फोन बंद था। इसके बाद देर रात तक परिजन और मोहल्ले के लोग उसे तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कुछ लोग पास में ही जूनियर हाईस्कूल परिसर में टहलने गए थे। वहां उन्होंने पेड़ पर रस्सी के सहारे पलाश का शव लटका हुआ देखा। जानकारी लगते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। वह छात्र की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला के मुताबिक छात्र के जूते उतरे हुए थे। वहां एक ईंट भी पड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिजन बोले- रातभर बंद था मोबाइल, सुबह बज रही थी घंटी
परिवार वालों का कहना है कि वह रातभर पलाश के मोबाइल फोन पर कॉल करते रहे, लेकिन फोन बंद था। सुबह करीब पांच बजे कॉल की तो घंटी गई थी। इससे आशंका है कि किसी ने उसका मोबाइल फोन बीच में ऑन किया होगा। यह भी आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने सुबह के समय आत्महत्या की हो।


मोबाइल फोन से खुल सकता है मौत का राज

पलाश की मौत का राज उसके मोबाइल फोन से सामने आ सकता है। पुलिस इस बिंदू पर भी छानबीन कर रही है कि छात्र के मोबाइल पर रात आठ बजे से पहले और बाद में किन-किन नंबरों पर बात हुई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं छात्र किसी लड़की के संपर्क में तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें