फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहलगाम हमले के खिलाफ उबाल, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

विज्ञापन
कुंवरगांव में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते नगरवासी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लोगों में उबाल है। शहर से लेकर गांव तक प्रदर्शन करते हुए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस घटना में लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाना होगा। आतंकियों को जड़ से खत्म करना होगा। इसके लिए भारत सरकार को कड़े उठाने चाहिए।
विज्ञापन

पहलगाम में दहशतगर्दाें ने निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की है। इसकेा लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए सिविल लाइंस से भामाशाह चौक तक पैदल शांति मार्च निकाला। चौक पर कैंडल जलाकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समस्त शिक्षक समाज ने दो मिनट का मौन धारण किया।
-
सैदपुर में कैंडल जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
सैदपुर। रात करीब आठ बजे कस्बे के लोगों ने कैंडल जलाकर हमले में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आशीष देव मिश्रा, देवेश्वर दयाल सक्सेना, बांकेलाल सागर, नन्देश्वर दयाल सक्सेना, तेजेश्वर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



पाकिस्तान का फूंका पुतला
बिल्सी। शाम हिंदूवादी संगठनों ने बदायूं बस स्टैंड से अटल चौक तक कैंडल मार्च निकाला और शहीद हुए लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर भारत सरकार से आतंकियों को समूल रूप से नष्ट करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर टिंकू गुप्ता, हरिओम, मेहुल गुप्ता, रवि पंडित, सनी सागर आदि रहे। संवाद


दुकान बंद रखने की अपील

बदायूं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर के दुकानदार से शुक्रवार को दोपहर तक कारोबार बंद रखने का आह्वान किया। दोपहर 12 बजे शास्त्री चौक और हलवाई चौक पर एकत्र होकर लोग अपना आक्रोश दर्ज कराएंगे। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन करें। जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी व जिला मंत्री एडवोकेट उज्ज्वल गुप्ता के साथ नगर में भ्रमण कर दुकानदारों से आंदोंलन में साथ देने की अपील की।
-

समिति के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
बदायूं। दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति रजिस्टर्ड की ओर से मारे गए लोगों को मंदिर में ही मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारत सरकार से यह मांग की है कि अब आंतकवाद के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाए। इस मौके पर तेजपाल कश्यप, अभिषेक कश्यप, मुनीश कुमार, प्रशांत राठौर, मृदुल साहू, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद

दो मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
उघैती। खितौरा में प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल महामंत्री योगेश गिरी के नेतृत्व में लोगों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर अरुण कुमार, संजीव,अभिषेक गुप्ता, तेजेंद्र सोलंकी,अंकुश सिंह, नरेंद्र भारद्वाज आदि रहे। संवाद

पाकिस्तान को सिखाएं सबक

कुंवरगांव। शाम को नगर के मुख्य चौराहे पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। नगरवासियों ने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद रावत, अवनीश शंखधार, लवी शर्मा, अजय सक्सेना, अनिल सिंह, प्रेमपाल रावत, आरिफ जादूगर, अजय शंखधर, लालू रावत, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

कुंवरगांव में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते नगरवासी। संवाद

कुंवरगांव में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते नगरवासी। संवाद

कुंवरगांव में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते नगरवासी। संवाद

कुंवरगांव में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते नगरवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें