फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लालपुल से डीएम रोड तक रहा जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
डीएम रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को लालपुर से लेकर डीएम रोड तक वाहनों की लंबी कतार नजर आई। इससे राहगीर परेशान नजर आए। जाम से बचने के लिए लोग इधर-उधर से निकलते रहे। इससे गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

दिल्ली, संभल, चंदौसी की तरफ से शहर को आने वाले वाहन लालपुल से लेकर डीएम रोड से होते हुए शहर के अंदर जाते हैं। शनिवार को कबूलपुरा चौराहा में जल्दबाजी में निकलने के चक्कर से जाम लग गया। इसका असर लालपुल और डीएम रोड तक रहा। कबूलपुरा चौराहा से लेकर सदर विधायक के आवास तक भीषण जाम लग गया।
इसके अलावा बाइक सवार ने लंबा जाम देखकर मुड़ने लगे तो दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी हुई है। साथ ही सदर विधायक के आवास से कई दो पहिया वाहन गलियों से होकर नेकपुर होते हुए लावेला चौक के पास पहुंचे। इस दौरान गलियों में भी जाम लग गया। इससे घंटेभर तक वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीर अशोक गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उनके रिश्तेदार भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम की वजह से देरी हुई। उझानी के किसान दुर्गेश कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि के बारे जानकारी के लिए विकास भवन आए थे। वहीं से अपने घर जा रहे थे, तभी डीएम रोड पर जाम में फंस गए। टीआई आरएल राजपूत ने बताया कि चौराहे पर वाहनों का लोड ज्यादा होने की वजह से जाम लग गया था। धीरे-धीरे से खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें