फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्नीचर और कक्ष पड़े कम... 321 छात्र-छात्राएं दूसरे कॉलेज में देंगे परीक्षाएं

Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/बिसौली। 21 जनवरी व एक फरवरी को होने वाली सेमस्टर परीक्षाओं के लिए बिसौली का दमयंती राज आनंद राजकीय डिग्री छोटा पड़ गया है। ऐसे में 321 छात्र-छात्राओं को सैय्यद डिग्री कॉलेज सैदपुर में परीक्षा देने के लिए शिफ्ट किया गया है। बाकी 850 छात्र-छात्राएं यहीं पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

रुविवि की ओर से स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की मुख्य और बैक सेमेस्टर की परीक्षा बिसौली में कराने के लिए दमयंती राज आनंद राजकीय डिग्री को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 21 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली परीक्षा में करीब 1200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए कॉलेज में न तो फर्नीचर है और न ही कक्ष हैं। ऐसे में कॉलेज की ओर से कुछ छात्र-छात्राओं को कम कराने की मांग की गई थी। जिसपर रुविवि की ओर से 321 छात्र-छात्राओं को सैय्यद डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके।

21 जनवरी और एक फरवरी को परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं ज्यादा पंजीकृत हैं। जो कॉलेज में छात्र-छात्राओं की बैठने की क्षमता से अधिक है। ऐसे में इन दो दिनों के लिए कुछ छात्र-छात्राओं को दूसरे कॉलेज में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन मोहन वार्ष्णेय, परीक्षा प्रभारी, दमयंती राज आनंद राजकीय डिग्री बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें