फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड, बोर्ड परीक्षार्थियों को राहत

Tue, 20 Jan 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में अब केवल 24 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी विषयों के मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। इससे जिले के हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सहुलियत मिलेगी। मॉडल पेपर उपलब्ध होने से छात्र-छात्राएं प्रश्नपत्र के प्रारूप को पहले से समझ सकेंगे और अपनी तैयारी को उसी अनुसार मजबूत कर पाएंगे।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर जारी मॉडल पेपर छात्र-छात्राओं को प्रश्नों के प्रकार, अंकों के विभाजन और उत्तर लिखने के तरीके की जानकारी देते हैं। इससे परीक्षार्थी समय प्रबंधन बेहतर ढंग से कर सकते हैं। शिक्षक भी कक्षा में मॉडल पेपर के माध्यम से अभ्यास करा रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान हो सके। इससे अंतिम समय में संशय की स्थिति कम होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 41 राजकीय, 41 सहायता प्राप्त और 226 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में हाईस्कूल के 37,369 और इंटरमीडिएट के 30,576 परीक्षार्थियों समेत कुल 67,945 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर विभागीय तैयारियां तेज कर दी हैं। शिक्षकों के अनुसार, मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा की तैयारी का एक महत्वपूर्ण साधन हैं। छात्र-छात्राएं इन्हें हल कर अपनी कमजोर विषयों और अध्यायों को चिन्हित कर सकते हैं। इससे परीक्षा से पहले दोहराव और सुधार में मदद मिलती है। इस संबंध में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पहले वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध कराना विद्यार्थियों के हित में है। इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के छात्र परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपने विषयों के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें